Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

आलिया ने शेयर की बेबी गर्ल की फोटो

फैंस लंबे समय से आलिया भट्ट की बेटी राहा का चेहरा देखना चाह रहे हैं। इंतजार के बीच उन्होंने 16 फरवरी को एक बेबी गर्ल की फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये रणबीर-आलिया की बेटी राहा हैं। लोगों को लगा कि आखिरकार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है।

हालांकि, बाद में लोगों को पता चला कि आलिया ने यह फोटो अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए शेयर की है।

आलिया ने दूर की फैंस की कन्फ्यूजन
कुछ देर बाद ही आलिया ने फैंस की कन्फ्यूजन क्लियर कर दी। दरअसल,बेबी गर्ल की फोटो के बाद आलिया ने अलग-अलग उम्र के बच्चों की और भी फोटोज शेयर कीं,जिसमें वो स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रहे हैं, बच्चों की फोटोज देखकर ये साफ हो गया कि वो तस्वीरें राहा की नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *