फीचर्डव्यापार

नेटवेब के शेयर ने लिस्टिंग-डे पर दिया 90% रिटर्न:कंपनी का शेयर 910 रुपए पर बंद हुआ,

नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड का IPO आज गुरुवार (27 जुलाई) को सुबह करीब 90% यानी 447 रुपए के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। हालांकि, ट्रेडिंग सेशन खत्म होने पर कंपनी का शेयर 82.08% यानी 410.40 रुपए की तेजी के साथ 910.40 रुपए पर बंद हुआ।

हाई-एंड कंप्यूटिंग सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी नेटवेब के IPO का प्राइस बैंड ₹475 से ₹500 प्रति इक्विटी शेयर रखा गया था। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को हुआ था। इन्वेस्टर्स को कंपनी के शेयर्स 26 जुलाई को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए गए थे।

इसके शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर आज लिस्ट हुए। पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए यह IPO 17 से 19 जुलाई तक के लिए ओपन हुआ था। तिन दिन में इसका IPO टोटल 90.55 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके रिटेल पोर्शन को 19.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

IPO का मिनिमम लॉट साइज 30 शेयर्स का था
IPO का मिनिमम लॉट साइज 30 शेयर्स का रखा गया था। मतलब रिटेल इन्वेस्टर्स कम से कम इसके 30 शेयर्स खरीद सकता थे। जिसके लिए उन्हें ₹15,000 का इन्वेस्टमेंट करना था। वहीं इसके मैक्सिमम 13 लॉट यानी 390 शेयर्स भी इन्वेस्टर्स खरीद सकते थे। जिसके लिए इन्वेस्टर्स मैक्सिमम ₹1,95,000 का इन्वेस्टमेंट कर सकते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *