Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

भारतीय फुटबाॅल टीम को खेल मंत्रालय से मिली हरी झंडी

भारतीय मेंस और विमेंस फुटबॉल टीम 23 सितंबर से चीन के हांगझू में होने वाले आगामी एशिया कप में हिस्सा लेंगी। भारतीय फुटबॉल टीम इस समय 18वें स्थान पर है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। एशियाड के फॉर्मेट के मुताबिक अंडर-23 टीम और 3 सीनियर प्लेयर्स हिस्सा लेंगे। आखिरी बार टीम ने 2014 के एशियाड में हिस्सा लिया था।

भारतीय टीम को 2018 के एशियाड में खेलने की अनुमति नहीं मिली थी। खेल मंत्रालय का नियम कहता है कि टीम इवेंट में केवल एशिया टॉप -8 रैंक में शामिल टीमों को ही जाने की अनुमति मिलेगी।

छेत्री होंगे कप्तान, स्टिमैक कोच
अंडर-23 का साथ 3 सिनियर टीम प्लेयर के भी स्क्वाड का हिस्सा होंगे। इसमें भारत की ओर से कप्तान सुनील छेत्री, स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, सीनियर टीम के क्रोएशियाई कोच इगोर स्टिमैक कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *