Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

फिल्म जवान से विजय सेतुपति का फर्स्ट-लुक पोस्टर आउट

शाहरुख खान ने अपकमिंग फिल्म जवान से को-स्टार विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में विजय सेतुपति इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा है- डीलर ऑफ डेथ। विजय सेतुपति फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।

पोस्टर में इंटेंस लुक में दिख रहे हैं विजय सेतुपति
इस पोस्टर में विजय सेतुपति सनग्लासेस लगाए दिख रहे हैं। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि विजय दरवाजे के पास खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है..या कोई है जो इन्हें रोक सकता है ? देखना बनता है! जवान प्रीव्यू आ चुका है! 7 सितंबर को जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु में वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *