Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

शाहबाज का ऐलान-चुनाव जीते तो नवाज होंगे पीएम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा है कि इसी साल होने वाले जनरल इलेक्शन में अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN) को बहुमत मिलता है तो नवाज शरीफ एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

लाहौर में एक प्रोग्राम के दौरान नवाज के छोटे भाई शाहबाज ने कहा- अब वो वक्त आ गया है जब हम भीख का कटोरा तोड़ देंगे और उसके टुकड़े बनीगाला (इमरान खान के घर का नाम) भेज देंगे। पाकिस्तान के लाखों बच्चों के हाथ अब लैपटॉप थमाने का वक्त आ चुका है।

अपने पैरों पर खड़ा होगा पाकिस्तान

  • शाहबाज पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी सरकार 14 अगस्त के पहले घर चली जाएगी और मुल्क में जनरल इलेक्शन तय वक्त यानी अक्टूबर-नवंबर में होंगे। नवाज शरीफ तीन साल से लंदन में हैं। नवाज ने जब पाकिस्तान छोड़ा था, तब इमरान खान प्रधानमंत्री थे।
  • अब इलेक्शन का वक्त करीब आ रहा है तो माना जा रहा है कि नवाज किसी भी वक्त मुल्क लौटेंगे और PMLN का कैम्पेन संभालेंगे। शाहबाज का बयान एक तरह से इस बात पर मुहर लगाता है कि नवाज जल्द पाकिस्तान लौट सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *