Project-K से प्रभास का फर्स्ट लुक आउट:सुपरहीरो के रोल में दिखे एक्टर
मल्टीस्टारर फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ से सुपरस्टार प्रभास का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। फिल्म के मेकर्स इन दिनों अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट में शामिल होने गए हैं। यहां 20 जुलाई को फिल्म का टीजर और इससे जुड़ी जानकारियां रिवील की जाएंगी। यह फिल्म दो दिन से सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है।
मेकर्स बोले- अब गेम चेंज होगा
सामने आए फर्स्ट लुक में प्रभास, सुपरहीरो के रोल में नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘हीरो आ चुका है, अब यहां से गेम चेंज होगा।’ तस्वीर में प्रभास एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्हें सुपरहीरो सूट पहना हुआ है और उनकी लॉन्ग हेयरस्टाइल फैंस को बेहद पसंद आ रही है।
