ईरान में 10 महीने बाद फिर लौटी मॉरैलिटी पुलिस:हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं पर ले रही एक्शन
ईरान में एक बार फिर महिलाओं के हिजाब पहनने पर सख्ती शुरू हाे गई है। करीब दस महीने के बाद मोरैलिटी पुलिस फिर सड़काें पर उतर आई है। पिछले साल सितंबर में हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के दाैरान महसा अमीनी की माैत के बाद मॉरैलिटी पुलिस काे हटा लिया गया था।
ऐसा भी कहा जा रहा था कि इस पुलिस बल काे भंग कर दिया गया है। हालांकि, रविवार काे जनरल सईद मुंतजिर उल महदी ने कहा कि मॉरैलिटी पुलिस बिना हिजाब वाली महिलाओं की धरपकड़ फिर शुरू कर रही है। अमीनी की पुलिस हिरासत में माैत के बाद ईरान में विरोध प्रदर्शन तेज हाे गए थे। हालांकि प्रदर्शनों काे कुचल दिया गया था। 500 प्रदर्शनकारी मारे गए थे।
औरतों पर नजर रखने के लिए गाड़ियों से होगी पैट्रोलिंग
इस महीने की शुरुआत से ही अधिकारियों ने एंटरटेनमेंट वाली जगहों पर नजर रखना शुरू कर दिया था। अपने परिसरों में हिजाब नियम लागू करने में नाकाम रहे दर्जनों कैफे, रेस्तरां और अन्य कारोबार को बंद करा दिया था।