गैरकानूनी था इमरान और बुशरा का निकाह:अब इस्लामाबाद कोर्ट में चलेगा केस
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब एक मजहबी मामले में भी फंस गए हैं। इस्लामाबाद की एक अदालत में उनके खिलाफ गैरकानूनी और गैरइस्लामी तरीके से निकाह का केस चलेगा। खान और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी पर आरोप है कि उन्होंने निकाह के दौरान इस्लामिक रूल्स को फॉलो नहीं किया। अदालत में केस दायर करने वाले शख्स का आरोप है कि बुशरा ने पहले पति को तलाक देने के बाद तय वक्त या दिन पूरे नहीं किए। इसे पीरिएड को इद्दत कहा जाता है। पहले इस केस को सिविल कोर्ट ने सुनने से इनकार कर दिया था। अब यह क्रिमिनल कोर्ट में चलेगा।
- इमरान और बुशरा के निकाह को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर इस मुद्दे पर कई प्रोग्राम भी हुए। कुछ महीने पहले मोहम्मद हनीफ नाम के एक शख्स ने इस्लामाबाद की सिविल कोर्ट में एक पिटीशन दायर की। इसमें कहा गया कि इमरान और बुशरा का निकाह जायज नहीं है। इसकी वजह यह बताई गई कि बुशरा ने पहले पति खावर मानेका से तलाक लेने के कुछ दिन बाद ही इमरान से निकाह कर लिया।
- बुशरा पर आरोप है कि उन्होंने मजहबी तौर पर जरूरी इद्दत पूरी नहीं की। इद्दत दरअसल, तलाक के बाद दूसरी शादी करने के बीच की एक तय मियाद होती है। सिविल कोर्ट ने इस पिटीशन को सुनवाई के लायक ही नहीं माना और पिटीशन खारिज कर दी।