चीन के नए स्टील्थ ड्रोन ने उड़ाए अमेरिका के होश, GJ-X ने भरी पहली उड़ान, कहीं ये अगली पीढ़ी का बॉम्बर तो नहीं?
बीजिंग । युद्ध (war) की दुनिया में लड़ाकू विमानों (fighter planes) का कोई तोड़ नहीं रहता। अमेरिका (America) ने इसी तरह बी-2 बॉम्बर स्टील्थ विमान (B-2 Bomber stealth aircraft) बनाया है, जोकि दुश्मनों को परास्त करने की क्षमता रखता है। इस बीच, चीन (China) के नए स्टील्थ फ्लाइंग विंग ड्रोन, जिसे संभवत: अगली पीढ़ी का बॉम्बर माना जा रहा है, उसने आसमान में उड़ान भरी है। बड़े स्टील्थ ‘क्रैंक्ड काइट’ विमान का एक वीडियो, जिसे अनऑफिशियली GJ-X कहा जाता है, 19 अक्टूबर से चीनी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है। इस बॉम्बर के पहली बार आसमान में दिखने से अमेरिका के होश जरूर उड़ गए होंगे, क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से टेंशन बरकरार है।
इस हफ्ते की शुरुआत में द वॉर जोन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह वही एयरक्राफ्ट लग रहा था, जिसे अगस्त में शिनजियांग उइगुर ऑटोनॉमस रीजन में चीन के मालन एयरबेस पर ली गई सैटेलाइट इमेजरी में कैप्चर किया गया था। मिलिट्री वेबसाइट की पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि मालन बेस एयरक्राफ्ट का विंगस्पैन लगभग 42 मीटर (138 फीट) था, जो इसे स्टील्थ अनक्रूड एयरक्राफ्ट के लिए एक बहुत ही रेयर कैटेगरी में रखता है।
यह साइज इसे नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन B-21 रेडर के बराबर रखता है, जो एक अमेरिकी स्टील्थ स्ट्रेटेजिक बॉम्बर है जिसका विंगस्पैन 40-42 मीटर है। B-21, जो अभी बन रहा है, उम्मीद है कि पारंपरिक और न्यूक्लियर दोनों तरह के पेलोड ले जा सकेगा
