दिसंबर-जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरा करेगी टीम इंडिया:3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज होगी
टीम इंडिया वर्ल्ड कप के बाद दिसंबर-जनवरी महीने में साउथ अफ्रीका दौरा करेगी। भारतीय टीम वहां 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
दौरे का पहला टी-20 मुकाबला 10 दिसंबर को डरबन के मैदान पर खेला जाएगा। जबकि आखिरी टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक कैपटाउट के मैदान पर खेला जाएगा।
BCCI ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका दौरे का ऐलान किया है। भारतीय बोर्ड ने 8 मुकाबलों का फिक्चर भी जारी किया है।
WTC का हिस्सा है सीरीज
भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 सीजन का हिस्सा है। इस सीजन के तहत भारत को तीन सीरीज घर में और 3 सीरीज घर से बाहर खेलनी है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के पिछले दो सीजन में फाइनल में पहुंची है। आगे देखिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन का फिक्सर
