चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन शुरू:बाहुबली रॉकेट से कल दोपहर 2:35 बजे भेजा जाएगा

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्टेशन में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए 25:30 घंटे का काउंटडाउन गुरुवार को दोपहर 1.05 बजे शुरू हो गया। लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी।

चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में ले​​​​​​ जाने के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (MV-3) तैयार है। MV-3 का लॉन्चिंग सक्सेस रेट 100% है।

मिशन की सफलता के लिए ISRO के वैज्ञानिक तिरूपति वेंकटचलापति मंदिर पहुंचे। पूजा के लिए वैज्ञानिक चंद्रयान-3 का मिनिएचर मॉडल भी अपने साथ ले गए।

चंद्रयान 24-25 अगस्त को चांद पर उतरेगा। अगले 14 दिन रोवर लैंडर के चारों ओर 360 डिग्री में घूमेगा और कई परीक्षण करेगा। रोवर के चलने से पहिए के जो निशान चंद्रमा की सतह पर बनेंगे, उनकी तस्वीर भी लैंडर भेजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *