Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

जान्हवी से सेट पर बिल्कुल बात नहीं करते थे वरुण

वरुण धवन और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वो फिल्म के सेट पर जान्हवी से जानबूझकर बात नहीं कर रहे थे। वरुण ने बताया कि वो सेट पर सभी से घुल-मिलकर रहते थे, लेकिन उन्होंने शूटिंग के पहले 20 दिन अपनी को-एक्ट्रेस से जरा भी बात नहीं की।

एक्टर ने कहा कि उन्होंने फिल्म के सीन्स को रियल दिखाने के ऐसा कदम उठाया था। वरुण धवन ने बताया कि बाद में उन्होंने जान्हवी को अपने इस रवैये का कारण बताया, ताकि वो इस बात को पर्सनल न लें। बता दें कि वरुण और जान्हवी नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक फिल्म एक साथ नजर आएंगा। फिल्म का प्रीमियर 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

मैं उनसे बिल्कुल भी बात नहीं करता था- वरुण
गेलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में वरुण ने कहा- शुरुआत में कम से कम पहले एक महीने के लिए जब हम सेट पर गए थे, तब मैंने यह कोशिश की थी कि मैं उनसे जरा सा भी बातचीत नहीं करूंगा। क्योंकि मुझे लगा बात करने से हम बहुत जल्द दोस्त बन जाएंगे। मैंने तय किया कि मुझे ऐसा करना होगा। मैं उनके अलावा बाकी सभी से बात करता था, लेकिन जानबूझकर उनसे बात करने से बचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *