Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

टाटा ग्रुप में बड़े-बड़े दिग्गजों से ज्यादा है इस CFO की सैलरी

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप ने हाल में अपने टॉप एग्जीक्यूटिव्स की सैलरी का खुलासा किया। ग्रुप ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में इन अधिकारियों को 62 फीसदी तक सैलरी हाइक दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर्स की सैलरी में 35 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई। दिलचस्प बात है कि ग्रुप में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला सीएफओ टीसीएस (TCS) या टाटा स्टील का नहीं है। यह ताज टाटा मोटर्स के सीएफओ पी बालाचंद्रन बालाजी के सिर सजा है। वह 2017 में टाटा मोटर्स से जुड़े थे। उससे पहले वह हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में इस पद पर रहे थे। पिछले फाइनेंशियल ईयर में उनकी सालाना पैकेज में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस तरह उनकी कुल कमाई 16.73 करोड़ रुपये रही। इस तरह वह टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले कर्मचारी रहे। साथ ही वह टाटा ग्रुप में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीएफओ रहे। उनका पैकेज कई सीईओ से भी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *