Tuesday, September 22, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

गाली गलौज से डरी राधिका खेड़ा का रोते हुए Video वायरल

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस पार्टी में फिर से बवाल मच गया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा को लेकर पार्टी में हलचल मच गई है। जिसके बाद अब जल्द ही राधिका खेड़ा पार्टी से इस्तीफा भी दे सकती है। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट कर कांग्रेस नेताओं को अगाह किया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि इस बारे में खुलासा करेंगी। उनके ट्वीट से यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह बात किसके लिए लिखी है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इस दौरान राधिका खेड़ा का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो रो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *