Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार:सेंसेक्स ने 65,300 का लेवल छुआ, निफ्टी भी 19,345 पर पहुंचा

आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (3 जुलाई) को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है। आज सेंसेक्स ने 65,300 का लेवल छुआ। निफ्टी ने भी 19,345 का लेवल टच किया। वहीं सेंसेक्स 486 अंकों की तेजी के साथ 65,205 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 133 अंकों की तेजी रही, यह 19,322 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली है।

ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी
NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक (0.92%), FMCG (1.05%) और PSU बैंक (3.61%) सहित ज्यादातर में तेजी रही। वहीं ऑटो (0.27%), IT (0.47%), फार्मा (1.11%), हेल्थ केयर (0.94%) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.22%) में गिरावट रही। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 81.95 रुपए पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *