Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

जितना पाकिस्तान का खजाना उससे 5 गुना ज्यादा हमारा मंथली जीएसटी कलेक्शन

नई दिल्ली : वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी को लागू हुए आज 6 साल हो गए हैं। इन छह वर्षों में सरकार को जमकर जीएसटी कलेक्शन मिला है। एक टाइम था जब किसी महीने 1 लाख करोड़ से ऊपर कलेक्शन पहुंच जाता था, तो बहुत बड़ी बात होती थी। वहीं, अब 1.5 लाख करोड़ रुपये महीने का जीएसटी कलेक्शन आम बात हो गई है। पिछले महीने यानी जून में भी सरकार का बंपर जीएसटी कलेक्शन रहा है। जून महीने में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन 1,61,497 करोड़ रुपये रहा है। देश में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार के तहत जीएसटी को लागू किया गया था। एक जुलाई, 2017 को देश में जीएसटी लागू हुआ था।

जून, 2023 में हुए 1,61,497 करोड़ के जीएसटी कलेक्शन में से CGST ₹31,013 करोड़, SGST ₹38,292 करोड़, IGST ₹80,292 करोड़ और cess ₹11,900 करोड़ रुपये रहा है। जून में हुआ जीएसटी कलेक्शन एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 12 फीसदी अधिक है। यह चौथी बार है जब जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *