रूस और प्राइवेट आर्मी वैगनर के विवाद की टाइमलाइन:5 महीने में यूक्रेन के 2 शहर जीते
24 जून को रूस ने अपनी ही प्राइवेट मिलिट्री वैगनर पर तख्तापलट की कोशिश करने के आरोप लगाए। इसके बाद मॉस्को को हाई अलर्ट पर रखा गया है और वहां तक पहुंचने वाले M-4 मोटर वे को ब्लॉक कर दिया गया है। रूस की सिक्योरिटी सर्विस FSB ने बताया है कि प्राइवेट आर्मी के माालिक येवगेनी प्रिगोजिन पर रूस के खिलाफ विद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये वही प्रिगोजिन हैं जिन्हें पुतिन का रसोइया कहा जाता रहा है और जिन्होंने जंग में यूक्रेन के कई इलाकों को जीतने में रूसी सेना की मदद की थी। हालांकि काफी समय से येवगेनी और रूसी सेना के बीच मनमुटाव की जानकारियां मिल रही थीं। इसके बाद शनिवार को सामने आई तस्वीरों में रोस्तोव शहर में बख्तरबंद गाड़ियां दिखाई दे रही हैं, जहां वैगनर ने अपने कब्जे का दावा किया है।