IPS रवि सिन्हा RAW चीफ बने:30 जून को चार्ज लेंगे, दो साल रहेगा कार्यकाल
छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर IPS अधिकारी रवि सिन्हा को भारत की खुफिया एजेंसी RAW का नया चीफ नियुक्त किया गया है। मौजूदा RAW चीफ सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद रवि कार्यभार संभालेंगे।
1988 बैच के IPS अधिकारी रवि सिन्हा दो साल तक इस पद पर रहेंगे। अभी वह कैबिनेट सचिवालय में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।
बिहार से ताल्लुक रखते हैं IPS रवि
रवि सिन्हा बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ाई की। रवि ने साल 1988 में UPSC की परीक्षा पास की। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के तौर पर मध्यप्रदेश कैडर मिला।
साल 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल इलाकों को काटकर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। तब सिन्हा तकनीकी रूप से छत्तीसगढ़ कैडर में चले गए।