लॉस एंजिल्स में शूटिंग, 8 घायल:पूल पार्टी में आपसी झगड़े के चलते फायरिंग की आशंका

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शनिवार को मास शूटिंग में 8 लोग घायल हो गए। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना लॉस एंजिल्स से 17 मील दूर कारसन इलाके में हुई। गोलीबारी एक पूल पार्टी के दौरान हुई, जहां करीब 50 लोग मौजूद थे। घायलों की उम्र 16 से 24 साल के बीच है। उन्हें सिर, कमर के हिस्से में गोली लगी हैं। पुलिस अधिकारी माइरोन ने बताया कि उन्हें एक कॉल के जरिए घटना की जानकारी मिली थी।

पुलिस मौके पहुंची तो उन्हें एक 16 साल का घायल लड़का दिखाई दिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गोलीबारी से पहले लड़ाई होने की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी रिक कोंटी ने कहा कि गोली चलाने वाला कोई एक व्यक्ति नहीं था। घटना के वक्त वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि उसने करीब 20-30 गोलियों की आवाज सुनी थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *