छत्तीसगढ़फीचर्ड

कांकेर ASP की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ASP गोरखनाथ बघेल की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। ASP का कांकेर के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थोड़ी देर बाद उन्हें रायपुर रेफर किया जाएगा। वहीं जानकारी मिलते ही कांकेर SP शलभ सिन्हा समेत पुलिस के आला अधिकारी भी कांकेर जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि, सुबह ASP गोरखनाथ बघेल ने घर पर नाश्ता किया। जिसके बाद वो ऑफिस के लिए तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने घर पर मौजूद गार्ड को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन और गार्ड उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

डॉक्टरों की माने तो फिलहाल गोरखनाथ बघेल की स्थिति अभी ठीक है। लेकिन फिर भी बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है। रायपुर रेफर करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सड़क मार्ग से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से रायपुर लेजाया जाएगा। जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *