Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

पिछले 24 घंटे में BJP की मैराथन बैठकें, आखिर क्‍या बन रही है स्‍ट्रैटेजी?

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पिछले 24 घंटे में मैराथन बैठकें की हैं। आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक तंत्र की समीक्षा को लेकर ये बैठकें हुईं। सूत्रों ने बताया कि महासचिव (संगठन) बीएल संतोष सहित पार्टी नेताओं ने सोमवार रात और मंगलवार को बैठक की। बैठकों के एजेंडे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठकों में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ ही संगठनात्मक मामलों का जायजा लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बीजेपी कुछ राज्यों में अपने संगठन में कुछ बदलाव कर सकती है और अपने पदाधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंप सकती है।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से हारने के बाद भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *