पोते की शादी के फंक्शंस अटैंड नहीं करेंगे धर्मेंद्र
मुंबई स्थित देओल हाउस में सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जहां एक वीडियो में करण और उनकी मंगेतर दृषा आचार्य एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में सनी देओल डांस करते दिख रहे हैं।
प्री-वेडिंग फंक्शंस से दूर रहेंगे धर्मेंद्र
दूसरी तरफ सुपरस्टार धर्मेंद्र अपने पोते के प्री-वेडिंग फंक्शंस से दूर रहेंगे और सिर्फ शादी अटैंड करेंगे। ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘बच्चों को एंजॉय करने दीजिए। मैं उनके आस-पास रहूंगा तो उन्हें संकोच होगा। मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से वो एंजॉय ना कर पाएं।’
फंक्शन से दो वीडियो हुआ वायरल
वहीं सोशल मीडिया पर करण के प्री-वेडिंग फंक्शंस से दो वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में करण और उनकी मंगेतर दृषा आचार्य एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में करण के पिता सनी देओल डांस करते दिख रहे हैं।
