Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

Kriti Sanon की Do Patti पर विवाद: पुराने गाने की नकल का आरोप, T-Series पर सवाल

कृति सेनन और काजोल स्टाटर फिल्म दो पत्ती नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। शहीर शेख ने इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन फिलहाल फिल्म को कुछ विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

नीलांजना ने लगाया चोरी का आरोप
दरअसल फिल्म के एक गाने को लेकर मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया गया है। भारत के सबसे बड़े म्यूजिक लेबलेस में से एक टी सीरीज इस वक्त विवादों में है। संगीतकार नीलांजना घोष दस्तीदार ने टी-सीरीज और म्यूजिक डायरेक्टर सचेत-परंपरा पर गाने के लिए उनके पति राजर्षि मित्तर का ट्रैक चुराने का आरोप लगाया है।

दस्तीदार ने अपना गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सबूत के तौर पर मित्तर के ओरिजनल ट्रैक का एक लिंक भी शेयर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *