Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

महिला रेसलर को बृजभूषण के घर ले जाया गया:विनेश और बजरंग बोले- क्राइम सीन के लिए ले गई थी पुलिस

जंतर-मंतर पर धरने में शामिल एक महिला पहलवान रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के दिल्ली स्थित घर पहुंची। रेसलर पुलिस टीम के साथ करीब 15 मिनट तक बृजभूषण के घर पर रहीं। दिल्ली पुलिस के DCP ने बताया- महिला पहलवान को जांच के लिए ले जाया गया था।

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कहा- महिला पहलवान पुलिस इन्वेस्टीगेशन के लिए क्राइम सीन पर गई थीं, लेकिन मीडिया में बताया गया कि वे समझौता करने गई हैं। बृजभूषण की यही ताकत है। वह बाहुबल, राजनीतिक ताकत और झूठे नैरेटिव चलवाकर महिला पहलवानों को परेशान कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी जरूरी है।

इधर, सांसद बृजभूषण सिंह से जब जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मेरे पास कोई नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *