Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

केन्द्रीय मंत्री की चुनौती पर सीएम का पलटवार:’खुले मैदान में गिरिराज सिंह से बहस करने को तैयार’

रायपुर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गिरिराज सिंह इन दिनों बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर धर्मांतरण समेत कई मुद्दे पर चुनौती दी। गिरिराज सिंह ने भूपेश बघेल को MSP समेत कई मुद्दों पर खुली चुनौती दी है। सीएम भूपेश बघेल ने गिरिराज सिंह की चुनौती पर पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं सभी मुद्दों पर खुले मैदान में वन टू वन करने के लिए तैयार हूं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बस्तर संभाग में धर्मांतरण के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के समय से धर्मांतरण में कानून बना हुआ है। उस समय से यह लागू है जो भी धर्मांतरण हो रहा है उस पर शिकायतें हो रही हैं। उस पर कार्यवाही की जा रही है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्च बने। उन्होंने कहा कि 15 सालों तक बीजेपी सत्ता में रही। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्च बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *