झाड़ू लगाती दिखीं कटरीना कैफ:सामने आया थ्रोबैक वीडियो
कटरीना कैफ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह झाड़ू लगाती हुई नजर आईं। ये वीडियो फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की आवाज भी सुनाई दे रही है।
शूटिंग के दौरान सेट पर की सफाई
कटरीना ने ऑल व्हाइट सलवार- कुर्ता पहन रखा है। अक्षय कुमार कटरीना से पूछते हैं की कटरीना क्या कर रही हैं? जिसके जवाब में कटरीना ने कहा- ‘सफाई कर रही हूं सफाई’। इसके बाद कटरीना अक्षय को झाड़ू से मारती हैं। हालांकि इस वीडियो में अक्षय नजर नहीं आ रहे हैं।
फैंस ने दिए रिएक्शन
इस वीडियो पर फैंस ने लाइक्स और कमेंट की बौछार की दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘रियल क्वीन’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘धर्म पत्नी’। तो वहीं तीसरे ने लिखा, ‘कटरीना मैम साफ सफाई कर रही हैं और मैं इस टाइम पर इनके हस्बैंड की मूवी एन्जॉय कर रही हूं’।
बता दें, कटरीना और अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
