Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मुंबई सीरियल ब्लास्ट में शामिल आतंकी अबु बक्र UAE में गिरफ्तार

भारतीय जांच एजेंसी ने 1993 मुंबई ब्लास्ट के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु बक्र को UAE से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी UAE की एजेंसियों के सहयोग से की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही अबु बक्र को भारत लाया जाएगा।

अबु बक्र को अंडरव‌र्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पिछले काफी दिनों से उसके पाकिस्तान और UAE में छिपे होने की जानकारी मिल रही थी।

बता दें कि 1993 में मुंबई के 12 अलग-अलग जगहों पर धमाके हुए थे, जिनमें 257 लोग मारे गए थे और करीब 713 लोग घायल हुए थे। सीरियल ब्लास्ट में करीब 27 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

2019 में भी हुई थी अबु बक्र की गिरफ्तारी
2019 में भी भारतीय एजेंसियों ने UAE से ही मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार अबु बक्र को गिरफ्तार किया था। तब दस्तावेज कम होने के कारण उस पर आरोप सही साबित नहीं हो पाया था, जिसके कारण UAE के अधिकारियों ने उसे रिहा कर दिया था। हालांकि, एक बार फिर भारतीय एजेंसियों को कामयाबी हाथ लगी है और अब इसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है।

अबु बक्र पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकियों को हथियार सप्लाई करने और विस्फोटकों की ट्रेनिंग देने जैसे गतिविधियों में शामिल रहा है। मुंबई ब्लास्ट के आतंकी अबु बक्र पर आरोप है कि वह मुंबई ब्लास्ट के दौरान भारी मात्रा में आरडीएक्स भारत में लाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *