23 साल के शुभमन गिल ने नहीं किया अनुभवी पीयूष चावला का लिहाज
अहमदाबाद:आईपीएल 2023 का दूसरा क्वॉलिफायर मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच 26 मई को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
ऐसे में टाइटंस के लिए प्रचंड फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर सुताई की है। गिल की बल्लेबाजी के सामने मुंबई के गेंदबाज फींके नजर आ रहे थे। इसी कड़ी में शुभमन ने लीजेंड स्पिनर पीयूष चावला को एक गगनचुंबी छक्का लगाया था, जोकि अब सुर्खियों में है।