Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

राज्यपाल से मिलकर कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक के विधायक जी परमेश्वर ने राजभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और कांग्रेस की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली से कर्नाटक के लिए रवाना हो चुके हैं।

काफी माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को ऐलान कर दिया कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस के प्रतिनिधि होने के नाते कर्नाटक के विधायक जी परमेश्वर आज राजभवन गए। जहां उन्होंने कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं। बेंगलुरु में आज शाम 7:00 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें औपचारिक रूप से को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *