गोल्डन गर्ल रिदम सांगवान, बचपन में ही पकड़ ली थी पिता की सर्विस रिवॉल्वर चलाने की जिद

एशियन गेम्स 2023 में रिदम सांगवान ने मनु भाकर और ईशा सिंह के साथ 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड अपने नाम किया है। इसके बाद से रिदम सांगवान सुर्खियों में है। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्‍सुक है। आइये आपको भी बताते हैं उनके बारे में।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय महिला शूटर्स ने गोल्‍ड पर निशाना लगाते हुए भारत की झोली में चौथा गोल्ड डाल दिया है। रिदम सांगवान ने मनु भाकर और ईशा सिंह के साथ 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड अपने नाम किया है। इसके बाद से रिदम सांगवान सुर्खियों में है। हर कोई उनके बारे में जानने को उत्‍सुक है। रिदम ने बचपन में ही अपने पिता की सर्विस रिवॉल्‍वर चलाने की जिद पकड़ ली थी। आज वह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर देश का नाम खूब रोशन कर रही हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

भारत की अचूक निशानेबाज रिदम की कामयाबी के पीछे की कहानी बेहद रोचक है। रिदम के पिता नरेंद्र सांगवान हरियाणा पुलिस में अधिकारी हैं। बताया जाता है कि बचपन में ही रिदम ने पिता की सर्विस रिवॉल्‍वर चलाने की जिद पकड़ ली थी। उनकी जिद को पूरा करने के लिए पिता ने खिलौने वाली रिवॉल्‍वर लाकर दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *