खेलफीचर्ड

दिल्‍ली ने टेके घुटने, पंजाब ने 31 रन से दी मात

आईपीएल 16वें सीजन में आज शनिवार रात दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्‍स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब किंग्‍स ने प्रभसिमरन सिंह के तूफानी शतक की बदौलत दिल्‍ली के सामने 168 रन का लक्ष्‍य रखा था। लेकिन दिल्‍ली की टीम महज 136 रन ही बना सकी।

आईपीएल 2023 के तहत आज अरुण जेटली स्‍टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्‍स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्‍स ने प्रभसिमरन सिंह के तूफानी शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली की शुरुआत काफी अच्‍छी रही, लेकिन जैसे ही सॉल्‍ट का विकेट गिरा तो विकेटों की झड़ी लग गई। हरप्रीत बरार की गेंदबाजी के आगे दिल्‍ली ने घुटने टेक दिए और वह महज 136 रन ही बना सकी। इस तरह पंजाब ने ये मुकाबला 31 रन से जीत लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *