देशफीचर्ड

दिल्ली सरकार का कामकाज तो है नहीं, उसके या तो इश्तहार हैं या फिर घोटाले

दिल्ली में जब से ‘आप’ की सरकार आई है, केंद्र के साथ लगातार उसका विवाद चलता रहा है। दिल्ली सरकार जहां केंद्र पर उसे काम न करने देने का आरोप लगाती है, वहीं बीजेपी शराब घोटाले और अन्य घोटालों को लेकर लगातार केजरीवाल सरकार को घेर रही है। दिल्ली सरकार के कामकाज, केंद्र सरकार से उसके रिश्ते और देश के मौजूदा हालात पर नई दिल्ली से सांसद और विदेश तथा संस्कृति मामलों की राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मंजरी चतुर्वेदी ने बातचीत की।

दिल्ली सरकार का कामकाज तो है नहीं, उसके या तो इश्तहार हैं या फिर घोटाले। 2012 में जब इनकी सरकार आई थी तो एक उम्मीद जगी थी कि शायद शीला दीक्षित सरकार के बाद दिल्ली की व्यवस्था कुछ सुधरेगी। लगा था, ये लोग ईमानदारी से काम करेंगे। लेकिन हुआ ठीक उलटा। इन्होंने झूठा प्रचार और तरह-तरह के घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया। दिल्ली सरकार की लोकतंत्र से लूटतंत्र की यह जो यात्रा 2012 से 2023 तक हुई है, उसके लिए दिल्ली के सीएम जिम्मेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *