ज्यादा उम्र में मोटापा घटाना क्यों होता है मुश्किल
वजन तेजी से घटाने के लिए या कैलोरीज को जल्दी जलाने में मेटाबॉलिज्म का रोल बहुत खास होता है। जितना आपका मेटाबॉलिज्म अधिक होगा उतनी ही तेजी से आप कैलोरी भी बर्न कर पाएंगे और वजन भी घटा पाएंगे। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति मेटाबॉलिज्म को तेज करना चाहता है तो वह एक सही डाइट और एक्सरसाइज के जरिए ऐसा कर सकता है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि कुछ स्थितियों में मेटाबॉलिज्म को फिर से गति देना थोड़ा मुश्किल होता है, जैसे अगर आपकी उम्र 30 – 40 से ज्यादा हो गई हो।
ऐसा कहा जाता है कि हमारी युवा अवस्था में मेटाबॉलिज्म सबसे तेज होता है और इस समय आप बिना वजन की परवाह किए कुछ भी खा सकते हैं। वहीं अगर आप वयस्क हो गए हैं तो वजन घटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि मेटाबॉलिज्म बहुत बाद में जाकर ही कम होता है। इसका अर्थ यह हुआ कि आप वजन बढ़ने के पीछे का कारण केवल मेटाबॉलिज्म नहीं हो सकता।
ड्यूक यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर हर्मन पोंटजर और एक टीम के द्वारा की गई रिसर्च में 6600 से ज्यादा लोगों को शामिल किया। इसमें लगभग 29 देशों के लोगों को लिया गया जिनकी आयु 1 सप्ताह से लेकर 95 साल थी। इसमें व्यक्ति के द्वारा जलाई गई कैलोरीज पर नजर रखी गई और इसका उद्देश्य यह जानना था कि एक व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्ध होने तक उसके शरीर में क्या – क्या बदलाव आते हैं।