Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

इन गर्मियों में छूटेगा कोकाकोला और पेप्सी का पसीना

नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल कैंपा कोला ब्रांड को 22 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब कंपनी इसे पूरे देश में उतारने की तैयारी में है। रिलायंस ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने अगले दो-तीन हफ्ते में इसे पूरे देश में उतारने की योजना बनाई है। कंपनी के सूत्रों के मुताबिक बॉटलिंग ऑपरेशंस को बढ़ाने कि लिए नए पार्टनर्स के साथ बातचीत चल रही है। साथ ही फ्रूट बेस्ड ड्रिंक्स, सोडा, एनर्जी और जीरा ड्रिंक में भी उतरने की योजना है। कैंपा ने हाल में जीरो शुगर वेरिएंट का 200 मिली का कैन 20 रुपये में उतारा था। कोकाकोला और पेप्सी जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कैंपा ने उनके मुकाबले कम कीमत रखी है। यानी आने वाले दिनों में कोकाकोला और पेप्सी को रिलायंस की तरफ से और कड़ी चुनौती देखने को मिलेगी।

अभी कंपनी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोला, लेमन और ओरेंज वेरिएंट्स के साथ कैंपा बेच रही है। कंपनी ने तमिलनाडु की कंपनी एशियन वेबरेजेज के साथ मैन्यूफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *