Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस ने ट्राइबल लुक में ढाया कहर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी बोल्डनेस से फैंस के होश उड़ा देती हैं। अब उन्होंने अपनी ऐसी फोटोज पोस्ट कर दी हैं जिससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। जैकलीन इस लेटेस्ट लुक में बेहद खूबसूरत दिख रहीं है। दरअसल, यह लुक एक्ट्रेस ने एक खास मौके के लिए लिया है। जैकलीन ने यह लुक एक खास परफॉर्मेंस के लिए अपमनाया है। उन्होंने इस लुक को अपनाकर फिल्मफेयर नाइट 2023 में सनसनी मचा दी थी। जैकलीन ने फिल्मफेयर नाइट के दिन कई बॉलीवुड सॉन्स पर परफॉॉर्म किया। इस दौरान जैकलीन ने खूब मेहनत भी की थी। जिसकी वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया है। साथ ही उन्होंने अपना फोटोशूट भी शेयर किया है। जिसकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहें हैं। तो कोई उनके इस लुक को फायर बता रहा है। क्योंकि जैकलीन ने जिन गानों पर परफॉर्म किया था, उनमें से एक सॉन्ग फिल्म पुष्पा का भी है ‘ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा’

जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों की झलक दिखाई है, जिसमें उनका लुक बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। ट्राइबल लुक में जैकलीन फर्नांडिस बवाल लग रही हैं। उनका यह लेटेस्ट फोटोशूट पर फैंस फिदा हो गए हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि जैकलीन ने स्कर्ट और मैचिंग कलर का वन शोल्डर ब्लाउज टॉप पहना है। उन्होंने ब्लाउज के साथ एक श्रग भी कैरी किया है, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *