CM बघेल ने कहा – आदिवासी नेताओं को दरकिनार कर रही भाजपा
रायपुर. बस्तर में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में नहीं बुलाने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता नंदकुमार साय नाराज चल रहे हैं. साय ने बीजेपी संगठन में आदिवासी नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया. साय की नाराजगी की खबर के बाद सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नंदकुमार साय बिल्कुल ठीक कह रहे. भाजपा आदिवासी नेताओं की उपेक्षा करती है.
नंदकुमार साय ने कहा कि बस्तर को ठीक करने के लिए पुराने नेताओं की ड्यूटी लगाने की जरुरत है. बीजेपी संगठन में लगातार आदिवासी नेताओं की उपेक्षा की जा रही है. विष्णुदेव साय को विश्व आदिवासी दिवस के ही दिन उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया. वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि नाराजगी की कोई ऐसी बात नहीं है. नंदकुमार साय सीनियर नेता हैं. उनके मार्गदर्शन में हमें 2023 में आगे बढ़ना है.
