Pamela Chopra को श्रद्धांजलि देने आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे शाहरुख
दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा की वाइफ पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। 74 साल की पामेला चोपड़ा के दो बेटे हैं उदय चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा। उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्मों में कई हिट सॉन्ग्स भी गाए हैं। शुक्रवार को पामेला के निधन ने इंडस्ट्री को गहरा झटका दिया। अब शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, कटीरना कैफ, आर्यन खान, करण जौहर से लेकर राकेश रोशन जैसे तमाम स्टार्स आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचें। बता दें शाहरुख खान ने यश चोपड़ा फिल्म्स के साथ हाल में ही पठान की है। इससे पहले वह इस परिवार के साथ खूब काम कर चुके हैं। वीरजारा से लेकर रब ने बना दी जोड़ी जैसी ढेरों फिल्मों में काम किया है।
मुंबई में गुरुवार को सुबह 11 बजे पामेला चोपड़ा का अंतिम संस्कार हुआ। शाहरुख खान बेटे आर्यन खान के साथ आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचें। यहीं बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा। कई स्टार्स चोपड़ा परिवार को हिम्मत देने पहुंचें। वहीं कटरीना कैफ, विक्की कौशल, करण जौहर, श्रद्धा कपूर से लेकर तमाम सेलेब्स की वीडियो सामने आई हैं। आइए दिखाते हैं कौन कौन स्टार चोपड़ा हाउस पहुंचा है।