शेयर है या रॉकेट, 9 महीने में ही 441 फीसदी चढ़ा
नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट में लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मालामाल करने वाले कई शेयर हैं। लेकिन बहुत से स्टॉक ऐसे भी हैं, जिन्होंने कम समय में ही निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इन शेयरों में निवेश करने वालों को तगड़ा मुनाफा हुआ है। ऐसा ही एक शेयर फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मेडिको रेमेडीज का है। इस शेयर ने एक वर्ष से भी कम समय में निवेशकों को 441 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है। शेयर में अभी भी तेजी बनी हुई है। 90 रुपये से भी कम कीमत के इस शेयर को खरीदने की निवेशकों में होड़ लगी हुई है। बीते कारोबारी दिन बीएसई पर मेडिको रेमेडीज का शेयर 87.92 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। कंपनी का कुल मार्केट कैप 729.60 करोड़ रुपये है।
मेडिको रेमेडीज के शयर बीते वर्ष यानी 2022 में 4 अगस्त को 16.46 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। यह इस शेयर का एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद से शेयर में लगातार तेजी देखने को मिली है। सिर्फ नौ महीनों में ही इस शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया है।
