Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

असद के एनकाउंटर के बाद अतीक का पहला बयान- सब कुछ मेरी वजह से हुआ

उमेश पाल हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोप‍ित माफ‍िया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ के दौरान मार ग‍िराया। असद के साथ उसका साथी गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया है। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। इस दौरान पुल‍िस ने अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद क‍िए हैं।

इस बीच अतीक अहमद का बड़ा बयान आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोने लगा। अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा था। अतीक जमीन पर बैठ गया। कोर्ट में योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे।इस दौरान कोर्ट में मौजूद अशरफ ने अतीक को संभाला। जब अतीक से सवाल पूछा गया तो उसने कहा कि आज जो भी कुछ हुआ यह सब मेरी वजह से हुआ है। मैं अपने बेटे की मिट्टी में जाना चाहता हूं। लेकिन एक सवाल में अतीक ने पूछा कि मैं यह जानना चाहता हूं मेरे बेटे का एकांउटर कैसे और कहां हुआ। हमें इसकी जानकारी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *