Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

बस्तर पहुंची प्रियंका गांधी, एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरूवार दोपहर जगदलपुर पहुंची। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरूवार दोपहर जगदलपुर पहुंची। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी शैलजा कुमारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी जगदलपुर पहुंचे।

आपको बता दें कि एयरपोर्ट से माई दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेने के बाद प्रियंका गांधी झीरम में शहीदों नेताओ के श्रद्धांजलि व अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। फिर प्रियंका गांधी लाल मैदान में ‘भरोसे का सम्मलेन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान प्रियंका आम सभा को संबोधित करेंगी। बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *