Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

प्रीति ज़िंटा को मिला ऋतिक, मलाइका और प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट

कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें प्रीति जिंटा नजर आ रही थीं और उनका पीछा एक हैंडीकैप्ड शख्स कर रहा था। वो क्लिप काफी वायरल हुई थी। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में लिखा और इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर हाल-ए-दर्द बयां किया था। साथ ही उस महिला का भी जिक्र किया था, जिसने उनकी बेटी को जबरन किस कर लिया था। पब्लिकली इस तरह हरैस होने पर प्रीति ने जो कुछ कहा, उस पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने सपोर्ट किया है।

दरअसल प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दो घटनाओं का जिक्र किया था कि कैसे उन्हें पब्लिक में हरैस किया गया। इसके साथ ही उन्होंने वो वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें व्हीलचेयर पर बैठा आदमी उनकी कार के दरवाजे को पीट रहा है। साथ ही उस महिला को भी लपेटा था जिसने उनकी बेटी जिया को जबरन किस किया जब एक्ट्रेस ने साथ में फोटो लेने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *