फीचर्डव्यापार

भारत सरकार ने चीनी स्टील पर एंटी-डंपिंग-ड्यूटी लगाई

चीन से इंपोर्ट होने वाली स्टील पर भारत ने ‘एंटी-डंपिंग ड्यूटी’ लगा दी है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (DGTR) ने सरकार से चीनी स्टील व्हील्स पर 613 डॉलर (करीब 50,867 रुपए) प्रति टन लगाने की सिफारिश की थी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक नोटिफिकेशन के जरिए इस बात की जानकारी दी है। सरकार के इस फैसले से डोमेस्टिक कंपनियों के नुकसान की आशंका कम हो जाएगी। इसके पहले 13 दिसंबर 2018 को चीन के इन प्रोडक्ट्स पर भारत ने 5 साल के लिए यह ड्यूटी लगाई थी, जिसे अगले 5 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है।

मार्केट से कम कीमत पर भारत को स्टील बेच रहा था चीन
एंटी-डंपिंग शुल्क लगाने के इस फैसले पर वित्त मंत्रालय ने कहा कि चीन काफी समय से डंपिंग प्राइस यानी लागत से कम कीमतों पर भारत को स्टील बेचता रहा है। इसी महीने 4 सितंबर को स्टील सेक्रेटरी नरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा था कि भारत चीन के स्टील डंपिंग की निगरानी काफी समय के कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *