काबुल में विदेश मंत्रालय के पास जोरदार धमाका, अब तक 6 की मौत, 12 जख्मी

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से इस समय की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां विदेश मंत्रालय के पास जोरदार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

अफगानिस्तान में बम धमाकों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज एक जोरदार बम धमाका हुआ है। इस धमाके में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि 12 लोग जख्मी बताए जा रहे है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह आत्मघाती धमाका था। चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स को चेक पोस्ट की तरफ भागते हुए देखा गया था जिसके बाद ये धमाका हुआ। वहीं दूसरी ओर काबुल पुलिस ने अभी तक इस मामले में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि पहले दो लोगों की मौत की खबर सामने आई। फिर मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6 तक पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *