फीचर्डमनोरंजन

वेलकम के एक्टर ने सुनाई आपबीती- मुझे अक्षय कुमार के स्टाफ से कम पैसे दिए

बॉलीवुड में अक्सर भेदभाव को लेकर विवाद चलता रहता है। कभी लोग नेपोटिज्म को लेकर विरोध करते हैं तो कभी काम के उचित पैसे ना मिल पाने को लेकर नाराजगी जताते हैं। अब वेलकम के एक्टर ने अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि उन्हें अक्षय कुमार के स्टाफ से भी कम पैसा मिला था। उनके साथ भेदभाव भरा व्यवहार किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पॉडकास्ट में जब वेलकम के एक्टर मुश्ताक खान से उन्हें अक्षय कुमार से कम पैसे मिलने पर उनके विचार पूछे गए तब उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। एक्टर ने खुलासा किया कि जब वो फिल्म की शूटिंग के लिए दुबई गए तो उन्हें स्टाफ के साथ होटल में ठहराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *