31 मार्च तक अगर पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं किया लिंक तो हो जाएगा अमान्य

भारत सरकार ने काफी समय से लोगों को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए कह रखा है। कई बार इस काम की तारीख भी बढ़ाई जा चुकी है। सरकार अब इस काम के लिए 31 मार्च को आखिरी तारीख घोषित कर चुकी है। इस दिन तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने पर पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा।

क्या आप अपने पैन कार्ड (PAN Card) को अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक कर चुके हैं? अगर हाँ, तो आप राहत की सांस ले सकते हैं। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया हैं, तो जल्दी कीजिए। भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना ज़रूरी है। इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। सरकार पहले कई बार पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ा चुकी है। पर जिन लोगों ने अब तक यह काम पूरा नहीं किया है, उनके पास आखिरी मौका है। तय समय सीमा तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड अमान्य हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *