Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

जयराम रमेश बोले- अडाणी नहीं, मोदी जी चुप्पी तोड़िये

संसद में राहुल गांधी की माफी और अडाणी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हो रहा है। इसकी वजह से लोकसभा और राज्यसभा में पिछले 7 दिनों से जरूरी बिल पास नहीं हो पा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बुधवार को अडाणी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- पिछले तीन-चार दिनों से कोशिश की जा रही है कि विपक्ष JPC की मांग वापस ले ले, तो भाजपा राहुल गांधी से माफी मंगवाने वाली मांग वापस ले लेगी। हम यह सौदा नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि अडाणी नहीं बल्कि मोदी जी आप चुप्पी तोड़िए। जयराम रमेश का बयान सिलसिलेवार पढ़ें…

घोटाला शेयर बाजार तक नहीं, यह सरकार की नीतियों से जुड़ा मुद्दा
उन्होंने कहा कि घोटाला केवल शेयर बाजार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह PM मोदी और सरकार की नीतियों, नीयत और इरादों से भी जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट में जो कमेटी बैठाई गई है, उनमें जाने माने विशेषज्ञों की कमेटी हैं। यह समिति अडाणी केंद्रित कमेटी है। ये अडाणी से सवाल करेंगे। हम जो सवाल कर रहे हैं वो अडाणी से नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री से है। कमेटी और JPC के बीच में यही मौलिक अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *