सेबी ने कहा- जी इंटरप्राइजेज के सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने पब्लिक के पैसे के साथ की हेराफेरी
नई दिल्ली : सेबी ने जी इंटरप्राइजेज के मामले में प्रतिभूति एवं अपीलीय न्यायाधिकरण को दिए अपने जवाब में कहा है कि इस बड़ी लिस्टेड कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और एमडी एवं सीईओ पुनीत गोयनका ने हेराफेरी कर जनता के पैसे को निजी कंपनियों में भेज दिया। सेबी ने एसएटी को अपने जवाब में कहा, ‘मौजूदा मामले में इस बड़ी लिस्टेड कंपनी के चेयरमैन और एमडी विभिन्न योजनाओं तथा लेन-देन में शामिल हैं, जिसके माध्यम से लिस्टेड कंपनी का पब्लिक मनी बड़ी मात्रा में इन व्यक्तियों के स्वामित्व और नियंत्रण वाली निजी संस्थाओं को दिया गया।
सुभाष चंद्राऔर पुनीत गोयनका ने सेबी के आदेश के खिलाफ एसएटी का दरवाजा खटखटाया है। सेबी ने उन्हें जी एंटरप्राइजेज से धन की हेराफेरी के आरोप में किसी भी लिस्टेड कंपनी में निदेशक पद या प्रमुख प्रबंधन पद पर काम करने से रोक दिया है।
