Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

एक्टर दीपक तिजोरी के साथ करोड़ों की ठगी:फिल्म मेकिंग के लिए प्रोड्यूसर को दिए थे 2.6 करोड़

जो जीता वही सिकंदर और आश‍िकी जैसी फिल्मों से पॉपुलैरिटी पाने वाले एक्‍टर दीपक तिजोरी के साथ करोड़ों रुपये की ठगी हो गई है। उन्होंने प्रोड्यूसर मोहन नादर के ख‍िलाफ मुंबई पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

दीपक का आरोप है कि मोहन नादर ने उनके साथ 2 करोड़ 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। दरअसल दोनों मिलकर एक थ्रिलर फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे। मोहन नादर ने फिल्म की शूटिंग के नाम पर दीपक से पैसे लिए थे।

फिल्म की शूटिंग के लिए 2.6 करोड़ लिए
मुंबई की अंबोली पुलिस ने नादर के खिलाफ IPC की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपक तिजोरी ने पुलिस में मोहन नादर के खिलाफ लिखित में कंप्लेन दर्ज कराई थी। कंप्लेन में कहा गया था कि मोहन नादर ने फिल्म की शूटिंग लोकेशन के खर्चे के लिए 2.6 करोड़ रुपए लिए लेकिन लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *