Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बिश्नोई गैंग के निशाने पर बॉलीवुड? कई सेलेब्स के घर की हुई रेकी; क्राइम ब्रांच की जांच में हुआ खुलासा

बॉलीवुड पर एक बार फिर गैंगस्टर्स का साया पड़ा है। सलमान खान लगातार ही बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। वहीं पिछले दिनों फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की वारदात की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ही ली। अब बीती रात रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया है। अब रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के घर की भी रेकी की थी।रोहित शेट्टी मामले में आया नया अपडेट, आईएमपीपीए ने सीएम को खत लिख कर की ये मांग बॉलीवुड सेलेब्स के घर के बाहर मिली बिश्नोई गैंग के गुर्गों की लोकेशन मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी मामले में लगातार नई-नई जानकारियां इकट्ठा कर रही है। अब सूत्रों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला है कि रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की वारदात से पहले बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने कई अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन विभिन्न फिल्मी सितारों के घरों के बाहर पाई गई। इसे आधार बनाकर क्राइम ब्रांच अब संबंधित सुरागों को जोड़ने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि रेकी करने की जिम्मेदारी गैंग ने अपने अलग-अलग सदस्यों को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *