Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ में चेटीचंड्र पर रहेगी छुट्‌टी:शदाणी दरबार के महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेटीचंड्र महोत्सव के अवसर पर छुट्‌टी का ऐलान किया है। रायपुर के शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणा की है। ये अवकाश राज्य के नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होगा।

कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री का ऐलान

दरअसल 16 मार्च की देर शाम मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। इसके बाद 122 महिलाओं और युवतियों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की शदाणी दरबार की तरफ से की जाने वाली व्यवस्था की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *